Sukh Ram IPS '25 Batch Telegram channel photo

Sukh Ram IPS '25 Batch

@sukhramair448पब्लिक चैनल

यह चैनल सिर्फ और सिर्फ UPSC Aspirants की मदद के लिए है न कि Monetary उद्देश्य के लिए। https://www.youtube.com/@UPSCwithHindiiiMedium

2.9k

Last views

11.9k (11,902 subscribers)
सदस्य
—
Rating
69
Total Posts
Oct 21, 2026, 6:16 AM
अपडेट किया गया
Apr 2, 2026
Created
Stats

आप हिंदी में सामग्री देख रहे हैं। अन्य भाषाओं में सामग्री देखने के लिए साइट की भाषा बदलें।

चैनल जानकारी

चैनल जानकारी
चैनल का नामSukh Ram IPS '25 Batch
यूज़रनेम@sukhramair448
श्रेणीस्ट्रीमिंग और IPTV
भाषाहिन्दी
देशभारत
सदस्य11,902
चैनल प्रकारपब्लिक चैनल
बनाया गया2 अप्रैल 2026
आखिरी अपडेट21 अक्टू॰ 2026 • 23 घंटे पहले
स्थितिसक्रिय

रैंकिंग

ग्लोबल रैंकिंग
#226613-3321
भाषा रैंकिंग
#1510-11
श्रेणी रैंकिंग
#4142-48

सब्सक्राइबर वृद्धि

कुल: 11.9K30 Days growth: -440.4%
09/2209/2710/0210/0710/1210/1710/21
सब्सक्राइबर वृद्धि - 30 Days
DateSubscribers
22:09:202611,946
23:09:202611,946
24:09:202611,946
25:09:202611,946
26:09:202611,946
27:09:202611,946
28:09:202611,946
29:09:202611,946
30:09:202611,946
01:10:202611,946
02:10:202611,946
03:10:202611,946
04:10:202611,946
05:10:202611,946
06:10:202611,946
07:10:202611,946
08:10:202611,946
09:10:202611,946
10:10:202611,946
11:10:202611,946
12:10:202611,946
13:10:202611,917
14:10:202611,917
15:10:202611,917
16:10:202611,917
17:10:202611,917
18:10:202611,917
19:10:202611,917
20:10:202611,917
21:10:202611,902
सब्सक्राइबर वृद्धि - Weekly
DateSubscribers
Week of 30:03:202611,441
Week of 06:04:202611,413
Week of 13:04:202611,406
Week of 20:04:202611,391
Week of 27:04:202611,391
Week of 04:05:202611,391
Week of 11:05:202611,387
Week of 18:05:202611,387
Week of 25:05:202611,387
Week of 01:06:202611,512
Week of 08:06:202611,512
Week of 15:06:202611,512
Week of 22:06:202611,636
Week of 29:06:202611,636
Week of 06:07:202611,636
Week of 13:07:202611,784
Week of 20:07:202611,784
Week of 27:07:202611,812
Week of 03:08:202611,830
Week of 10:08:202611,830
Week of 17:08:202611,848
Week of 24:08:202611,945
Week of 31:08:202611,945
Week of 07:09:202611,956
Week of 14:09:202611,946
Week of 21:09:202611,946
Week of 28:09:202611,946
Week of 05:10:202611,946
Week of 12:10:202611,917
Week of 19:10:202611,902
सब्सक्राइबर वृद्धि - Monthly
DateSubscribers
April 202611,391
May 202611,387
June 202611,636
July 202611,812
August 202611,945
September 202611,946
October 202611,902
सब्सक्राइबर वृद्धि - Yearly
DateSubscribers
202611,902

टॉप 10 पोस्ट

इस चैनल की सबसे ज़्यादा देखी गई पोस्ट

By views
  1. #1Namaste sir 🙏 Sir jaisa ki in future mujhe attempt dena h and mai abh24.6K
  2. #2पोस्ट #126219.8K
  3. #3Source: Dainik Bhaskar https://share.google/gQiXLIH7j11MCoQNO18.3K
  4. #4लोक संगीत यदि आप सुनना पसंद करते हैं तो सुन सकते हैं। आप अपने क्षेत्र 16.4K
  5. #5Namaste sir 🙏16.3K
  6. #6सलाह: अगर आपको थोड़ी बहुत इंग्लिश पढ़नी आती है तो आप इस साल Mains में 15.1K
  7. #7https://t.me/shivamjha59714.8K
  8. #8जो aspirants मैथिली साहित्य से तैयारी कर रहे हैं वो चाहें तो शिवम का ट14.3K
  9. #9Mains 2026 की यात्रा समाप्त हुई14.2K
  10. #10https://t.me/shivamjha59714.2K

नवीनतम पोस्ट

Sukh Ram IPS '25 Batch logo
Sukh Ram IPS '25 Batch

10 अक्टू॰ 2026, 11:48

आप सुबह उठने के बाद सिर्फ 10/15 मिनिट

1. अनुलोम-विलोम या नाड़ी शोधन का दस बार अभ्यास करें
2. कपालभाति प्राणायाम
3. भस्त्रिका
4. भ्रामरी प्राणायाम कम से कम पाँच बार करें
इन सभी को सीखने करने के लिए आप youtube पर इन प्राणायामों का वीडियो देख सकते हो।

और थोड़ा सा योग कर लेना चाहिए। यदि आस पास कहीं पार्क हो तो उसमें सुबह 15/20 मिनट चले जाना चाहिए।

अब बात आती है भरोसे की मतलब उन लोगों को यह सब करना समय की बर्बादी लगती है जिन्हें मानसिक स्वास्थ्य संबंधी समस्या नहीं है या थोड़ी सी समस्या पर सीधे किसी psychiatrist / मनोचिकित्सक से मिलते हैं फिर साल दो साल तक कोर्स चलता हैं और अंत में डॉ उसको समस्या से बाहर निकाल कर आगे के स्वस्थ जीवन के लिए भी यही सलाह देते हैं कि सुबह पार्क में घूमों, एक्सरसाइज़ करो , प्राणायाम करो।
लेकिन हाँ सच में बहुत गंभीर मानसिक स्वास्थ्य संबंधी समस्या है तो सीधे डॉ से मिलना चाहिए । मेरे जीवन में भी गंभीर समस्या आई थी जब CSE 22 से फाइनल सिलेक्शन नहीं हुआ था तो मैं डॉ से मिला लेकिन मैंने यही उपाय बताकर मेरे संपर्क वाले कई लोगों की शुरुआती या सामान्य सहित मध्यम स्तर की मानसिक स्वास्थ्य संबंधी समस्या स्ट्रेस, एंजायटी से उनको बाहर निकाला है इसलिए मैंने आज मानसिक स्वास्थ्य दिवस पर यह बातें शेयर की है।
7,69000237
Sukh Ram IPS '25 Batch logo
Sukh Ram IPS '25 Batch

10 अक्टू॰ 2026, 11:44

मैंने इसका इलाज निकाला कि जिंदा भी रहना है और सिलेक्शन भी हर हाल में लेना है ।

प्राकृतिक उपचार

कभी आपने सोचा है कि हमारी भारतीय परंपरा में 2000/2500 साल पहले भी ऋषि मुनि या विद्वानों के पास उस समय की लगभग हर बीमारी या तकलीफ का इलाज था , ये आधुनिक मनोचिकित्सा जो आज की मानसिक बीमारियों के इलाज के लिए जानी जाती है जिसका मनोचिकित्सा (Psychiatry) शब्द भी लगभग 19 वीं शताब्दी में आया तो मैं आपको कुछ पारंपरिक तौर तरीके बताऊंगा जो आपको केवल अभी तैयारी में ही नहीं बल्कि भविष्य में भी हमेशा मानसिक रूप से स्वस्थ रखेंगे ।
7,0400070
Sukh Ram IPS '25 Batch logo
Sukh Ram IPS '25 Batch

10 अक्टू॰ 2026, 11:42

मैंने थोड़ी या बहुत इन सभी समस्याओं को झेला था मेरी तैयारी में क्योंकि गाँव की दुनिया से 12th करके शहर की दुनिया में आते हैं तो सबकुछ हमें खुद मैनेज करना पड़ता है और पढ़ाई अच्छे से करने , जल्दी सिलेक्शन लेने और कम खर्चे के साथ शहर में रहने और भयंकर असफलताओं के बाद भी उस मैदान में टिके रहने और जीतने के लिए फिर से जुट जाने की दौड़ में शामिल होना कई मुसीबतों को जन्म देता है।
6,7100073
Sukh Ram IPS '25 Batch logo
Sukh Ram IPS '25 Batch

10 अक्टू॰ 2026, 11:41

फिर ऐसी मोनोटोनस लाइफ़ जीते हैं तो बहुत सारी मेंटल हेल्थ रिलेटेड प्रॉब्लम होती है जैसे

1.अकेलापन महसूस होना

2.ओवरथिंकिंग ( Overthinking )

3. Stress and Anxiety

4. रात को नींद काफी देर से आना फिर सुबह जल्दी उठने की टेंशन कि सुबह जल्दी उठकर लाइब्रेरी पढ़ने जाना है...
5. पूरा दिन दिमाग और सिर भारी भारी रहना , उदास रहना , कुछ भी अच्छा न लगना
6. निराशा/ मूड ऑफ

7. साँस लेने में तकलीफ होना या खींच-खींच कर कई बार लंबी साँस लेना... और भी बहुत कुछ
6,4400076
Sukh Ram IPS '25 Batch logo
Sukh Ram IPS '25 Batch

10 अक्टू॰ 2026, 11:39

World Mental Health Day

विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस
10 अक्टूबर

क्या मतलब इसको बताने का यहाँ... क्या UPSC में कोई सवाल आएगा ... नहीं ऐसा नहीं है।

आज इसी दिवस के बहाने कुछ अनुभव और विचार आपके साथ साझा करना है जो मेरे लिए UPSC की तैयारी और यहाँ तक कि सिलेक्शन के बाद भी पूरी जिंदगी मददगार रहेंगे।

आज पूरा दिन एक युवा क्या करता है?
वह सिर्फ पढ़ता रहता है सुबह से लेकर शाम तक यहाँ तक कि रात को देर तक भी
वह सोशल मीडिया पर ऑनलाइन रहता है और साथ में पढ़ाई भी करता है
या फिर वह दिनभर मोबाइल फोन में घुसा रहता है और सोशल मीडिया Post, Reels आदि से अपने दिमाग में कंटेंट भरता रहता है।

और इन सभी में वह खुद के लिए सच में दस मिनट भी टाइम नहीं निकाल पाता कि मैं कहाँ हूँ, क्या कर रहा हूँ, मैं यहाँ क्यों हूँ, मेरा आगे क्या करने का प्लान है या मेरी जिंदगी में सच में चल क्या रहा है या मैं कहाँ किस दिशा में जा रहा हूँ या....

क्या मैं रोबोट जैसा तो नहीं बन गया हूँ जो एक मानव जीवन की दृष्टि से देखें तो हर रोज एकसार जिंदगी जिए जा रहा है....

यहीं से एक समस्या उत्पन्न होती है क्योंकि जब मैं तैयारी के दौर में था तो यही होता था कि उठे लाइब्रेरी गए वापस रूम आए खाया पिया वापस लाइब्रेरी... बस इसके अलावा जिंदगी में कुछ नहीं... न किसी से कोई खास दोस्ती, न ही मिलना जुलना और न ही किसी के साथ अपने विचारों का आदान प्रदान... सब कुछ अपने भीतर समाए हुए चलते जाना एक दौड़ में जो कब, कहाँ, किस साल , किस रूप में खत्म होगी या होगी भी नहीं मुझे नहीं पता था...
5,61000102
Sukh Ram IPS '25 Batch logo
Sukh Ram IPS '25 Batch

04 अक्टू॰ 2026, 14:09

"काबिल बनो ताकि साबित कर पाओ कि
तुम योग्य थे बस समय खराब था..."

ये पंक्तियाँ सुनने में अच्छी लगती है और काफी लोगों के लिए सही साबित हो भी जाती है या फिर वे सही साबित कर ही देते हैं।

मेरी एक सलाह है कि जब सब कुछ आपके विपरीत चल रहा हो तब भी हमें किताब नहीं छोड़नी चाहिए हालांकि बहुत मुश्किल होता है फिर भी भले ही दिन के 2/3 घंटे ही क्यों न पढ़ाई हो रही हो और उसमें से क्वालिटी वाली पढ़ाई 1 घंटा ही क्यों न हो रही हो फिर भी किताब नहीं छोड़नी चाहिए। जब अगले एग्जाम को काफी महीने पड़े होते हैं तब सब कुछ ठहर सा जाता है लगता है जैसे हम चलने की कोशिश कर रहे हैं लेकिन वहीं के वहीं है आगे खिसक ही नहीं पा रहे... यह बात उनके लिए ज्यादा सटीक है जिन्होंने अपनी पूरी मेहनत से दो या तीन अटेम्प्ट दिए लेकिन हाथ नहीं लगी वो सफलता ....
फिर भी हिम्मत करके जैसे तैसे एक दो साल और UPSC, State PCS या अन्य कोई एग्जाम जिसे आप देने के काबिल हो जरूर दें क्योंकि अगर सच में इतना समय देने के बाद छोड़कर बैठ जाना कोई हल नहीं है।
मेरे पास ऐसे कई मैसेज, मेल आते हैं जिसमें थका हारा इंसान बोलता है कि अब मैं क्या करुँ... सच में मेरे पास शब्द नहीं होते उन्हें समझाने के लिए क्योंकि मैं उस मोड़ पर सिर्फ किस्मत को मानता हूँ कि बहुत मेहनत के बाद भी कुछ का हो गया फाइनल और कुछ रह गए और उनकी जिंदगी किस दिशा में रुख कर गई उसके प्रति किसी की भी हमदर्दी नहीं होती...
इसलिए मैंने स्वयं तीन अटेम्प्ट के बाद Plan B के साथ UPSC का 4th अटेम्प्ट दिया था...
बस इतना ही ...।

बेंजामिन फ्रैंकलिन का एक बेहद प्रसिद्ध और प्रेरणादायक विचार है- अंग्रेजी में इसे "He that can have patience can have what he will" कहा जाता है।
और
अपनी हिंदी में कहें तो

" जो धैर्य रख सकता है वह सबकुछ हासिल कर सकता है।"
9,62000420
Sukh Ram IPS '25 Batch logo
Sukh Ram IPS '25 Batch

02 अक्टू॰ 2026, 10:53

Photo1/2
"जो व्यक्ति अपने कर्तव्यों का पालन ईमानदारी से करता है, वही सही मायनों में अधिकार पाने का हकदार होता है।"
लाल बहादुर शास्त्री जी जयंती
10,90000221
Sukh Ram IPS '25 Batch logo
Sukh Ram IPS '25 Batch

02 अक्टू॰ 2026, 10:52

Photo1/2
“शिक्षा का मतलब है बच्चे और मनुष्य के शरीर, मन और आत्मा में जो कुछ भी बेहतरीन है, उसे बाहर लाना। केवल साक्षरता शिक्षा नहीं है।"

गांधी जयंती।
10,60000199
Sukh Ram IPS '25 Batch logo
Sukh Ram IPS '25 Batch

26 सित॰ 2026, 13:09

जो भी mains answer writing practice कर रहे हैं वे UPSC Mains Exam में जैसी Copy/ Booklet आती है लगभग वैसी ही में प्रैक्टिस करें। इसका आपको फायदा होगा । कुछ Aspirants कमेंट में 7/8th Class में जैसी हम कॉपी use करते थे वैसी Copy में PYQ/ Essay लिखकर भेज रहे हैं। सामान्यतः वैसी Copy में प्रैक्टिस नहीं करनी चाहिए।

मैंने आपको जो pdf भेजी है इसकी प्रिंट निकाल कर इसमें प्रैक्टिस कर सकते हो या लगभग ऐसी ही कॉपी आपके पास है तो उसमें प्रैक्टिस करें।
13,3000078
Sukh Ram IPS '25 Batch logo
Sukh Ram IPS '25 Batch

17 सित॰ 2026, 14:30

Video
लोक संगीत यदि आप सुनना पसंद करते हैं तो सुन सकते हैं। आप अपने क्षेत्र के लोक संगीत को अवश्य सुनते रहें क्योंकि इससे आपका दिमाग बहुत रिलेक्स होगा और पढ़ाई बिना बोरियत के हो पाएगी।
16,40000103
Sukh Ram IPS '25 Batch logo
Sukh Ram IPS '25 Batch

10 सित॰ 2026, 03:30

कमेंट बॉक्स में एक सवाल आया कि एथिक्स के आंसर लिखने में दिक्कत आ रही है...

सच में इस तैयारी एथिक्स और निबंध दो ऐसे पेपर है जिनकी शुरुआत मुश्किल होती है लेकिन एक बार जब आपने लाइन पकड़ ली तो इन दोनों से आसान कुछ है ही नहीं क्योंकि बिना पढ़े यही दो प्रश्न पत्र है जिनमें आप 100+ मार्क्स का सकते हो।

बोरिंग के साथ बार - बार बताई जा चुकी रणनीति यही है जिसे आप में से जिसने फॉलो किया है शायद उनको लाभ हुआ होगा कि आप टॉपर्स कॉपीज पढ़ो हाँ हिम्मत करके वक्त निकालकर पढ़ो वहां से आपको पता चलेगा कि टॉपर्स कैसे उत्तर फ्रेम करते हैं, बार-बार उन्हें पढ़ोगे, देखोगे, समझोगे तो आपका दिमाग उसी दिशा में रिएक्ट करना शुरू करेगा फिर रिवीजन के साथ प्रैक्टिस कीजिए। आपको पता चलेगा कि कैसे सवाल को शुरू किया जाता है और ऐसे सवाल में मुख्य कंटेंट क्या लिखा जाता है और किस प्रकार निष्कर्ष लिख सकते हैं।

मैंने पहली बार 2020 में एथिक्स के एक सवाल का उत्तर लिखा था लाइब्रेरी में मेरे दोस्त को पढ़ाया भी था वो आंसर वो आज भी मुझे याद है और इतना बुरा था कि आज अगर वो उत्तर मेरे पास होता और मैं ही चेक करता तो शायद 1 अंक भी नहीं देता । कहने का तात्पर्य यह है कि धीरे-धीरे एथिक्स के आंसर लिखने की कला आएगी और आप रिवीजन के साथ प्रयास जारी रखें तो आप एक दिन काफी सुधार कर लोगे और बहुत अच्छा उत्तर लिख सकोगे । मैंने ऐसा किया और 123 मार्क्स आए भी।

एक सलाह यह है कि अगर आप थोड़ी सी इंग्लिश पढ़ने में समर्थ हो तो कुछ अच्छे अंक आए इंग्लिश मीडियम टॉपर्स की एथिक्स की कॉपी भी जरूर पढ़ें।
9,0800078
Sukh Ram IPS '25 Batch logo
Sukh Ram IPS '25 Batch

10 सित॰ 2026, 03:30

Video
अपराध के रास्ते पर जो लोग चलते हैं उनकी नियति बहुत बुरी होती है। क्षणिक क्रोध या प्रतिशोध के लिए या फिर Ego सेटिस्फाइड करने के लिए इंसान, इंसान की जान लेने को उतारू हो जाता है और अपराध कर देता है लेकिन क्रोध तो चंद मिनटों में शांत हो जाता है पर उसकी जिंदगी सलाखों के पीछे किस रूप में ढलती है यह बहुत कम सार्वजनिक रूप से बाहर आता है।

ज्यादा गुस्सा आने , मानसिक अशांति से राहत पाने और अपनी श्वास तथा हृदयगति को सामान्य बनाए रखने के लिए प्रकृति की शरण में वक्त बिताएँ, अनुलोम - विलोम, कपालभांति और भस्त्रिका करें । ( गुस्सा, अशांति और बढ़ी हुई हार्टबीट Anxiety and Stress का कारण बनती है या कारण होती है )

आप एथिक्स में कहीं ऐसे दृष्टांत का उपयोग गाँधी जी की हृदय परिवर्तन की अवधारणा को पुष्ट करने के लिए कर सकते हो। इस साल Mains 2026 में शायद ट्रस्टीशिप के बारे में पूछा था।

( यह वीडियो सिर्फ जागरूकता के उद्देश्य से साझा किया गया है और यहाँ व्यक्त विचारों का वीडियो से संबंध सिर्फ अवधारणात्मक है तथ्यात्मक नहीं )
6,53000128
Sukh Ram IPS '25 Batch logo
Sukh Ram IPS '25 Batch

10 सित॰ 2026, 03:30

Mains 2026 देने वालों के लिए एक बड़ी राहत

Essay and GS के पेपर ही सबसे बड़ा सिर दर्द होते हैं और इनके होने से मान लो 80% mains के पेपर हो गए।
क्योंकि
हिंदी माध्यम के aspirants का ऑप्शनल हिंदी साहित्य या इतिहास (अधिकतर) होता है और इन्हें लगभग सभी ने ठीक से तैयार कर रखा होता है अब सिर्फ रिवीजन करना ही महत्वपूर्ण है और चाहो तो एक आधा टेस्ट कॉन्फिडेंस बिल्ड करने के लिए लिख सकते हो विशेष तौर पर पेपर 2 गद्य का
बाकी जिनको थोड़ा सा भी सही लेकिन इंग्लिश से डर लगता है कि कहीं उसकी वजह से न रह जाऊँ तो प्लीज़ पिछले तीन चार सालों के PYQ देख लेना compulsory english के बाकी ग्रामर रिलेटेड थोड़ा exam specific content मिल जाए तो उसको भी देख लेना क्योंकि आप ग्रामर के 50 मार्क्स में से 15/20 भी ले आते हो तो भी एक्जामिनर यह मान सकता है कि पूरे पेपर में अभ्यर्थी 25% मार्क्स तो ला ही सकता है।

सामान्यतः इन अगले पांच दिनों में हमारी पढ़ाई को लेकर गंभीरता कम हो जाती है उससे बचें और Mains के जो पेपर हो चुके हैं उन पर बिल्कुल भी डिस्कशन नहीं करें।
11,0000095
Sukh Ram IPS '25 Batch logo
Sukh Ram IPS '25 Batch

10 सित॰ 2026, 03:30

इस पेपर में 90% सवाल इन्हीं टॉपिक्स से है और ये टॉपिक्स UPSC GS 3 Mains में पहले भी कई बार पूछ चुकी है।

वित्तीय समावेशन और RBI का FI Index ,
कृषि में तकनीक विशेष रूप से Bio Tech and Agri ,
कृषि उत्पाद विपणन ( Agri Market),
खाद्य प्रसंस्करण क्षेत्र ,
परमाणु ऊर्जा और न्यूक्लियर रिएक्टर ,
संधारणीय विकास ( पर्यावरण बनाम तीव्र विकास ),
जैव विविधता से संबंधित प्रोटोकॉल और फ्रेमवर्क ,
IT Rule and Fake News ,
भारत की एनर्जी सिक्योरिटी ( क्रूड ऑयल सप्लाई जब भी बाधित होती है तो आर्टिकल्स आते ही है )

स्टार्ट अप ,
कृषि सब्सिडी और सहायता ,
WTO का एग्रीमेंट ऑन एग्रीकल्चर ,
AI के अलग - अलग रूप ,
आपदा प्रबंधन में कम्युनिटी ,
अपशिष्ट प्रबंधन ,
अलगाववाद,
आतंकवाद का वित्तपोषण नक़ली मुद्रा और FATF
8,6500040
Sukh Ram IPS '25 Batch logo
Sukh Ram IPS '25 Batch

10 सित॰ 2026, 03:30

पूरे पेपर में कृषि, Sci Tech, आंतरिक सुरक्षा और आपदा प्रबंधन के सवाल 70-80% है और बाकी अर्थव्यवस्था के और यह कहना भी गलत नहीं होगा कि कृषि अर्थव्यवस्था का ही भाग है
कहने का मतलब यह है कि आप Mains की तैयारी के लिए सिलेबस को ही हथियार बनाएं।
Mains 2026 के GS 3 प्रश्न पत्र और GS 3 के सिलेबस को साथ लेकर बैठिए और पहले सिलेबस फिर ये पेपर पढ़िए तो आपको समझ आ जाएगा कि सब कुछ सिलेबस में है और उसी थीम पर सारे सवाल है।

अब बात सिलेबस को कवर करने की है कि कहां से पढ़ें तो GS 3 के लिए ऐसी कोई किताब नहीं है जो इसके 50% सिलेबस को भी ठीक से समेट सके।
आपको कृषि, विज्ञान प्रौद्योगिकी , आपदा प्रबंधन, जैव विविधता आंतरिक सुरक्षा सहित अर्थव्यवस्था को मुख्य रूप से तैयार करना होगा और सवालों को देखते हुए इसका सबसे अच्छा स्रोत करेंट अफेयर्स है क्योंकि मैक्सिमम सवाल करेंट अफेयर्स से है या किसी सवाल का एक भाग बेसिक है तो दूसरा भाग करेंट अफेयर्स से।
करेंट अफेयर्स के लिए आप किसी कोचिंग की रेगुलर monthly magzine, साथ ही किसी इंग्लिश न्यूजपेपर जैसे हिंदू या इंडियन एक्सप्रेस, अगर इंग्लिश न्यूजपेपर नहीं पढ़ सकते तो किसी का एडिटोरियल डिस्कशन हर रोज सुनें और महत्वपूर्ण आर्टिकल्स के नोट्स भी बनाए याद रहे कि सिर्फ महत्वपूर्ण आर्टिकल्स के ही नोट्स बनाएं अन्यथा नोट्स बहुत ज्यादा हो जाएंगे महत्वपूर्ण आर्टिकल्स कौनसे होते हैं यह सिलेबस और PYQ साफ इशारा करते हैं।

Sci tech और आंतरिक सुरक्षा सहित आपदा प्रबंधन कहां से तैयार करें यह सवाल मुझे बहुत सारे Aspirants ने समय समय पर पूछा है तो इसका जवाब करेंट अफेयर्स ही है और यूपीएससी इन विषयों के सवाल 90-95% करेंट अफेयर्स से ही पूछती है । बाकी इन सभी विषयों से संबंधित बेसिक बातें आप कहीं से भी आसानी से पढ़ सकते हो।
8,1200072
Sukh Ram IPS '25 Batch logo
Sukh Ram IPS '25 Batch

06 सित॰ 2026, 01:19

Namaste sir 🙏 Sir jaisa ki in future mujhe attempt dena h and mai abhi vision ke part wise test de raha hu like polity me sir if current ke questions ko mai drop karke attempt karta hu to 80 Q me 50% hi sahi ho pa rahe hai sir aise me if aapka sath aise…
24,60000169
Sukh Ram IPS '25 Batch logo
Sukh Ram IPS '25 Batch

06 सित॰ 2026, 01:18

Namaste sir 🙏

Sir jaisa ki in future mujhe attempt dena h and mai abhi vision ke part wise test de raha hu like polity me sir if current ke questions ko mai drop karke attempt karta hu to 80 Q me 50% hi sahi ho pa rahe hai sir aise me if aapka sath aise hota to aap kya karte please batiye sir ??
16,3000021
Sukh Ram IPS '25 Batch logo
Sukh Ram IPS '25 Batch

01 सित॰ 2026, 08:47

Photo1/2
ऐसे दृष्टांत और काव्यांश का प्रयोग निबंध में किया जा सकता है। इस बार एक निबन्ध का टॉपिक था कि 'विरोधाभास जीवन की विडंबनाओं को दर्शाते हैं'
इस टॉपिक में आप भारतीय परंपरा और संस्कृति के प्रति सम्मान रखते हुए सिर्फ एक पहलू मात्र के लिए ऐसे दृष्टांत को अगर अपने निबंध में सटीक वातावरण के साथ रखने में समर्थ हो जाते हो तो इसका बहुत गहरा प्रभाव पड़ सकता है। संग्रहण करते चलें और इनका प्रयोग करने का अभ्यास भी ।
13,50000126
Sukh Ram IPS '25 Batch logo
Sukh Ram IPS '25 Batch

30 अग॰ 2026, 20:24

Mains 2026 की यात्रा समाप्त हुई

हालांकि प्री ज्यादा टेंशन देने वाला , तनाव बढ़ाने वाला और हमारे भीतर डर को बढ़ाने वाला साथ ही रात की नींदों को खराब करने वाला होता है क्योंकि प्री नहीं हुआ तो अगले साल तक इंतजार के अलावा कुछ नहीं बचता हमारे पास...
लेकिन Mains की तैयारी में बहुत कम समय में बहुत कुछ पढ़ना लिखना और अंत में Mains Exam के समय लगभग डेढ़ हफ्ते Exam मोड में रहना दिमाग सहित बॉडी को पूरी तरह थका देने वाला चरण होता है और वैकल्पिक विषय के प्रश्न पत्र होने के बाद पूरी मुक्ति मिल जाती है और यह मुक्ति ऑप्शनल के 2nd पेपर के लास्ट सवाल का उत्तर लिखते हुए भी करीबी से महसूस की जा सकती है (और मुक्ति यहाँ तक भी कि शायद फिर कभी Mains ना लिखना पड़े...)

उम्मीद और दुआ यही है कि हिंदी माध्यम से जिन्होंने Mains लिखा है उन्हें उनकी इच्छानुसार सफलता मिले ताकि आपकी मेहनत अपना रंग लाए और आपको इंटरव्यू देने का अवसर मिल सके ।

शुभकामनाएँ ।
14,20000207

दिखा रहे हैं 30 में से 69 पोस्ट

रेटिंग

लॉगिन आवश्यक है

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

Sukh Ram IPS '25 Batch टेलीग्राम चैनल किस बारे में है?+

Sukh Ram IPS '25 Batch (@sukhramair448) tgdio पर स्ट्रीमिंग और IPTV श्रेणी में सूचीबद्ध एक टेलीग्राम चैनल है। इस प्रोफ़ाइल पर रैंकिंग, रेटिंग, समीक्षाएँ और हाल की पोस्ट देखकर आप टेलीग्राम पर सब्सक्राइब करने से पहले तय कर सकते हैं। इस समय tgdio पर इसके लगभग 11,902 सब्सक्राइबर हैं।

मैं Sukh Ram IPS '25 Batch (@sukhramair448) को टेलीग्राम पर कैसे जॉइन करूँ?+

tgdio पर चैनल प्रोफ़ाइल खोलें, फिर Join / Open in Telegram बटन से @sukhramair448 को टेलीग्राम ऐप या वेब पर खोलकर मुफ़्त सब्सक्राइब करें।

क्या Sukh Ram IPS '25 Batch एक अच्छा स्ट्रीमिंग और IPTV चैनल है?+

tgdio पर आप जॉइन करने से पहले Sukh Ram IPS '25 Batch की रेटिंग, यूज़र रिव्यू, रैंकिंग और लेटेस्ट पोस्ट देख सकते हैं। इस समय tgdio पर इसके लगभग 11,902 सब्सक्राइबर हैं। उसी श्रेणी के अन्य स्ट्रीमिंग और IPTV चैनलों से तुलना करें।

Sukh Ram IPS '25 Batch के स्टैट्स और लेटेस्ट पोस्ट कहाँ देखूँ?+

tgdio पर @sukhramair448 चैनल पेज खोलें — सब्सक्राइबर स्टैट्स, रैंकिंग, रेटिंग और हाल की पोस्ट वहाँ मिलेंगी। ज़्यादा ग्रोथ/एक्टिविटी चार्ट के लिए प्रोफ़ाइल पर Stats लिंक इस्तेमाल करें।