क्योंकि छात्र की सुरक्षा और सम्मान ज़रूरी है।
अगर कोई शिक्षक छात्र पर हाथ उठाता है, तो उस पर कार्रवाई, निलंबन और कानूनी कदम उठ सकते हैं। ⚖️
लेकिन जब वही छात्र अपने भविष्य, अपनी शिक्षा और अपने अधिकारों से जुड़े सवाल लेकर सड़क पर उतरता है, तो उसकी आवाज़ के जवाब में लाठी क्यों? 🥀
कल तक जिसे "देश का भविष्य" कहा जाता है,
आज वही भविष्य सवाल पूछे तो उसे सुनने के बजाय डराया क्यों जाता है?
अगर छात्र पर हाथ उठाना गलत है,
तो छात्र की आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कैसे सही हो सकता है? 🤔
🕊️ लोकतंत्र की असली ताकत सवालों में होती है,
और सत्ता की असली परीक्षा उन सवालों को धैर्य से सुनने में।
✍️ ज़ुल्म जब तख़्त से उतरे तो उसे हुक्म कहा जाता है,
बच्चा हक़ माँग ले तो उसी पर जुर्म लिखा जाता है।
🔥 जिन्हें ख़ामोश समझा था, वही इतिहास लिखेंगे,
जो हक़ की राह पर निकले हैं, वो नए रास्ते लिखेंगे।










