
बालोतरा,राजस्थान शारीरिक शिक्षा शिक्षक संघ (रजि.) ने शारीरिक शिक्षक भर्ती 2022 में चयनित अभ्यर्थियों के स्थायीकरण और वेतन नियमितीकरण की मांग को लेकर जिला कलेक्टर बालोतरा सुशील कुमार को ज्ञापन सौंपा।
संघ के वरिष्ठ प्रदेशाध्यक प्रहलाद राम चौधरी के नेतृत्व में जिला कलेक्टर के माध्यम से राजस्थान सरकार को भेजे गए इस ज्ञापन में कहा गया है कि भर्ती 2022 में जिन शारीरिक शिक्षकों के दस्तावेज जांच में सही पाए गए हैं, उनका स्थायीकरण व वेतन नियमितीकरण तुरंत किया जाए। दस्तावेज जांच के नाम पर सही अभ्यर्थी मानसिक व आर्थिक पीड़ा झेल रहे हैं, जो न्यायोचित नहीं है।
प्रमुख मांगें:
1. जिनकी दस्तावेज जांच पूरी हो चुकी है उनका तुरंत स्थायीकरण किया जाए। संदिग्ध मामलों को अलग रखकर कार्रवाई हो।
2. ग्रीष्मकालीन अवकाश में की गई कटौती रद्द कर छुट्टियां 30 जून तक बढ़ाई जाएं।
3. भर्ती 2022 में उत्तीर्ण 60 वरिष्ठ शारीरिक शिक्षक अभ्यर्थियों को दस्तावेज जांच के नाम पर रोका गया है, उन्हें तुरंत स्थाई किया जाए।
.....









