
यह शपथ है अनवरत विकास की!
यह शपथ है अटूट विश्वास की!
यह शपथ है निरंतर सेवा की!
यह शपथ है वीर भूमि के गौरव बढ़ाने की!
सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास के संकल्प को सर्वोपरि मानते हुए आज जनाशीर्वाद के साथ वीर भूमि राजस्थान के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली।
माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के कुशल मार्गदर्शन में हमारा 'नया राजस्थान' अंत्योदय के संकल्प को साकार करते हुए विकास की नई पटकथा लिखने को प्रतिबद्ध है।
जनाकांक्षाओं के अनुरूप कार्य करते हुए माननीय प्रधानमंत्री जी के सक्षम नेतृत्व में हम सब मिलकर राजस्थान को सर्वश्रेष्ठ, समृद्ध, और आत्मनिर्भर बनाने में कोई कसर नहीं छोडेंगे।
#RajasthanCMOath